Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रदूषण और ट्रैफिक जाम

केएमपी एक्सप्रेसवे (KMP Expressway) : जानिए, कहां-कहां जा सकेंगे, क्या है गतिसीमा, कितना देना होगा टोल - 8 खास बातें

प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की मार झेल रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अब कुछ राहत पा सकेगी, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केएमपी एक्सप्रेसवे, यानी कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे को आम जनता के लिए खोल दिया है. केएमपी एक्सप्रेसवे से जुड़ी आठ खास बातें कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे ( KMP Expressway) की कुल लम्बाई 135.6 किलोमीटर है, और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को जोड़ लेने पर पूरे रूट की लम्बाई 270 किलोमीटर हो जाती है. KMP एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गतिसीमा को 120 किलोमीटर प्रति घंटा रखा गया है, जबकि भारी तथा वाणिज्यिक वाहनों के लिए अधिकतम गतिसीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. आठ छोटे पुलों, छह बड़े पुलों के अलावा 34 अंडरपास (underpass) और 64 पैदल पारपथ (pedestrian crossings) वाले छह लेन के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर कई रीफ्रेशमेंट सेंटर, पार्किंग लॉट, पुलिस स्टेशन तथा पेट्रोल पंप भी होंगे. ( यह भी पढ़ें :  केएमपी एक्सप्रेसवे का उद्घाटन : PM ने ...