Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राम मंदिर

राम मंदिर को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का बड़ा बयान, कही यह बात..

इंदौर:  चुनाव आते ही राम मंदिर का मुद्दा गरमाने लगा है. इसे लेकर रोज-रोज नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. ताजा बयान बीजेपी का राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का है. उन्होंने कहा कि बीजेपी अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण संवैधानिक तरीके से कराएगी. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सम्बित पात्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हम अयोध्या में संवैधानिक तरीके से भव्य राममंदिर के निर्माण के प्रति कटिबद्ध हैं. अयोध्या में राम मंदिर हम अवश्य बनवायेंगे." क्या भाजपा की अगुवाई वाली नरेंद्र मोदी सरकार अयोध्या में राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए संसद में विधेयक पेश करेगी? इस सवाल पर पात्रा ने कहा, "मैं बतौर भाजपा प्रवक्ता कोई टिप्पणी नहीं कर सकता कि इस विषय (राम मंदिर निर्माण) में संसद में कोई विधेयक आयेगा या नहीं. संसद में विधेयक पेश करना सांसदों के अधिकारक्षेत्र का मामला है."