Skip to main content

Posts

Showing posts with the label AIBA WWBC 2018: एमसी मैरीकॉम ने​ रिकॉर्ड छठी बार विश्व खिताब पर जमाया कब्जा

AIBA WWBC 2018: एमसी मैरीकॉम ने​ रिकॉर्ड छठी बार विश्व खिताब पर जमाया कब्जा

​​​नज़र-नज़र में उतरना कमाल होता है, नफ़स-नफ़स में बिखरना कमाल होता है, बुलंदियों पे पहुँचना कोई कमाल नहीं, बुलंदियों पे ठहरना कमाल होता है। AIBA WWBC 2018: एमसी मैरीकॉम ने​ रिकॉर्ड छठी बार विश्व खिताब पर जमाया कब्जा भारत की स्टार महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने छठी बार विश्व खिताबी पर कब्जा जमाकर ​इतिहास रच दिया है। 'सुपरमॉम' के नाम से मशहूर एमसी मैरीकॉम ने 48 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में युक्रेन की बॉक्सर हन्ना ओखोटा को हराया। गौरतलब है कि 10वें विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का आयोजन दिल्ली के केधी जाधव इंडूर स्टेडियम में हुआ और यह दूसरा मौका है जब मैरीकॉम ने देश के दर्शकों के सामने विश्व खिताबी पर कब्जा जमाया। इससे पहले 2010 में विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का आयोजन भारत में हुआ था और तब भी एमसी मैरीकॉम ने विश्व खिताब जीता था। एमसी मैरीकॉम ने विश्व चैम्पियनशिप में अपने छठे खिताबी जीत को देश को समर्पित किया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'मैंने अपना कर्तव्य निभाया। मैं अपने कोचों और सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद व्यक्त करती हूं।' मैरीकॉम ने कर ली ...