Skip to main content

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, सवर्ण जातियों को मिलेगा 10% आरक्षण

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, सवर्ण जातियों को मिलेगा 10% आरक्षण


लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सोमवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में फैसला किया गया है कि अब सवर्ण जातियों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. ये आरक्षण आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को दिया जाएगा. बता दें कि 2018 में SC/ST एक्ट को लेकर जिस तरह मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलट दिया था, उससे सवर्ण खासा नाराज बताया जा रहा था.

माना जा रहा है कि मंगलवार को मोदी सरकार संविधान संशोधन बिल संसद में पेश कर सकती है. बता दें कि मंगलवार को ही संसद के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन है.
किन्हें मिलेगा लाभ?
जिस व्यक्ति के पास तय सीमा से अधिक संपत्ति होगी, उसे इस संशोधन का लाभ नहीं मिल पाएगा. सूत्रों की मानें तो ये आरक्षण 8 लाख सालाना आमदनी और 5 एकड़ से कम जमीन वाले सवर्णों को मिल सकता है. इसके अलावा जिनके पास सरकारी जमीन (DDA, निगम की जमीन) पर अपना मकान होगा, उन्हें भी इसका लाभ नहीं मिल पाएगा.
इन सभी को मिलेगा लाभ
जिनकी सालाना आय 8 लाख से कम हो
जिनके पास 5 लाख से कम की खेती की जमीन हो
जिनके पास 1000 स्क्वायर फीट से कम का घर हो
> जिनके पास निगम की 109 गज से कम अधिसूचित जमीन हो
> जिनके पास 209 गज से कम की निगम की गैर-अधिसूचित जमीन हो
संविधान में करना होगा बदलाव
आपको बता दें कि मोदी सरकार ये आरक्षण आर्थिक आधार पर ला रही है, जिसकी अभी संविधान में व्यवस्था नहीं है. संविधान में जाति के आधार पर आरक्षण की बात कही गई है, ऐसे में सरकार को इसको लागू करने के लिए संविधान में संशोधन करना होगा. सरकार के इस फैसले को लोकसभा चुनाव से जोड़ते हुए देखा जा रहा है.
सरकार इसके लिए जल्द ही संविधान में बदलाव करेगी. इसके लिए संविधान के अनुच्छेद 15 और अनुच्छेद 16 में बदलाव किया जाएगा. दोनों अनुच्छेद में बदलाव कर आर्थिक आधार पर आरक्षण देने का रास्ता साफ हो जाएगा.
बीजेपी से नाराज थे सवर्ण!
आपको बता दें कि पिछले साल जब सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST एक्ट में बदलाव करने का आदेश दिया था, तब देशभर में दलितों ने काफी प्रदर्शन किया था. जिसको देखते हुए केंद्र सरकार ने सुुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल दिया था. माना जा रहा था कि मोदी सरकार के इस फैसले से सवर्ण काफी नाराज हो गए हैं. दलितों के बंद के बाद सवर्णों ने भी भारत बंद का आह्वान किया था.
केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. यहां पढ़ें सभी राजनीतिक दलों, नेताओं की प्रतिक्रियाएं...
कांग्रेस –
कांग्रेस के अमी याज्ञनिक का कहना है कि इस प्रकार के आरक्षण पर काफी तकनीकि दिक्कतें हैं, लोकसभा चुनाव से पहले इस प्रकार आरक्षण देने का क्या मकसद है ये भी देखना होगा. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बिल आने और पास होने में काफी समय लग सकता है. सरकार इस मुद्दे को लेकर सीरियस नहीं है.
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने इस फैसले का स्वागत किया है. उनका कहना है कि सरकार का ये फैसला काफी अच्छा है, इससे समाज के एक बड़े तबके को लाभ होगा. उन्होंने कहा कि सवर्णों में भी कई ऐसे लोग हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं.

Comments

Popular posts from this blog

Microsoft Virtual Academy (Free Certification course )

Microsoft Virtual Academy (Free Certification course ) he  Microsoft Virtual Academy  (MVA) is a free online school with courses that cover  Microsoft -related topics and specific  Microsoft  products. The MVA offers a mix of on-demand courses and live events; each course contains a video and PDF download of the video transcript. An online  school  ( virtual school  or e- school  or cyber- school ) teaches students entirely or primarily online or through the internet. ... Online education exists all around the world and is used for all levels of education (K-12, college, or graduate school ). How do I get Microsoft certified? Let's take a look at the steps to becoming a MOS. Step 1: Obtain Basic Computer Skills. Before becoming a certified Microsoft Office Specialist (MOS), individuals must obtain basic computer skills. ... Step 2: Enroll in Microsoft Office Courses. ... Step 3: Choose a Certification Program. ... S...

TCS NQT - Off Campus for 2019 YOP || Registration Strats 25/May/2019

Job Details and Eligibility Criteria :   Candidates should be BE / B.Tech / ME / M.Tech (All Branches Eligible) All academic courses and 1 active back log should be finished within the stipulated course duration as per TCS Eligibility Criteria and/or they should be complete within the duration as prescribed by the Board/University. MCA with BSc / BCA / BCom / BA (with Math / Statistics Background) M.SC in Information technology / Software Engineering /Computer Science. No Current Backlogs. 60% throughout Academics in All education. Only  Gap in Academic Career not to exceed 2 years. Only Full-time courses will be considered (Part Time/Correspondence courses will not be eligible for this drive). Assessment Process : Verbal Ability:- 10 mins -10 questions Quantitative:- 40 mins – 20 Programming:- 20 mins – 10 Coding:- 20 mins – 1 NOTES:- Registration Start Date For TCS Drive:- 25 May 2019 Registration End Date For TCS Drive:- 10 June 2019 ...

The most advanced,Hindu newspaper editorial vocabs

------------------------------------------  1.Abuts (V)-lie adjacent to another or share a boundary. सटा होना, सीमा-स्पर्शन  2.Démarche (N)-a political step or initiative.  3.Sober (Adj)-serious and thoughtful. गंभीर  4.Taken Up (Phrasal Verb)-having or showing excessive or compulsive concern with something.  5.Put Off (Phrasal Verb)-delay doing something or make something happen later. टालना  6.Stand-Off (N)-a situation in which agreement in an argument does not seem possible. गतिरोध  7.Rash (Adj)-acting or done without proper thought or consideration. जल्दबाज, अविवेकपूर्ण  8.Leverage (N)-the power to influence results. अपनी परिस्थिति का फायदा उठाना, प्रभावन क्षमता  9.Diversionary (Adj)-intended to distract attention from something more important. पथांतरित  10.Double Down (Phrasal Verb)-increase one’s efforts or focus.   1.Inevitable (N)-a situation that is unavoidable.अनिवार्य, जरूरी  2.Lament (V)-to express sadness and ...